होम

शॉर्ट्स

देखिये

क्विज

फ़ास्ट न्यूज़


यूपी के नए मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने CM YOGI से की मुलाकात,सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी जानकारी
News Date:- 2024-07-01
यूपी के नए मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने CM YOGI से की मुलाकात,सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी जानकारी
Peeyush tripathi

लखनऊ,01 Jul 2024

उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सोशल मीडिया हैंडल X पर अपने अकाउंट से मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री से भेंट करते हुए एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि आज माननीय मुख्यमंत्री जी से भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया ।   

गौरतलब है कि मनोज कुमार सिंह को दुर्गाशंकर मिश्र के स्थान पर उत्तर प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। दुर्गा शंकर मिश्र को तीन बार से इस पद पर सेवा विस्तार मिल रहा था लेकिन चौथी बार उन्हें सेवा विस्तार न देते हुए सरकार ने मनोज कुमार सिंह की नियुक्ति इस पद पर कर दी जो अभी तक अपर मुख्य सचिव के पद पर थे और एपीसी और आईआईडीसी के पद उनके पास थे। मनोज कुमार मिश्र ने रविवार 30 जून की शाम को ही यूपी के नए मुख्य सचिव के पद पर दुर्गा शंकर मिश्र से कार्यभार ग्रहण किया था।

Articles