होम

शॉर्ट्स

देखिये

क्विज

फ़ास्ट न्यूज़


सुबह-सुबह खाली पेट पानी पीने के चमत्कारी फायदे
News Date:- 2024-06-01
सुबह-सुबह खाली पेट पानी पीने के चमत्कारी फायदे

लखनऊ,01 Jun 2024

सुबह-सुबह खाली पेट पानी पीने के चमत्कारी फायदे

पानी मानव जीवन के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। हमारा मानव शरीर जो 70 प्रतिशत तक पानी से बना होता है। पानी पीना हमारे शरीर के लिए कई तरह से लाभप्रद है। शरीर को स्वस्थ बनाये रखने के लिए कुछ हेल्दी आदतों को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करना सेहत के लिए अति उत्तम माना गया है। ऐसी ही हेल्दी आदत है सुबह उठकर पानी पीने की।

सुबह खाली पेट पानी पीने से पाचन बेहतर रहता है। इससे शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। शरीर को स्वस्थ रखने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए सुबह खाली पेट पानी पीने की आदत बना लेनी चाहिए।

प्रतिदिन सुबह कितने गिलास पानी पीयें:

सुबह उठने के बाद सबसे पहले आप ब्रश करें। अगर बेड टी लेने की आदत है तो भी पहले पानी पीने की आदत बनाएं। सुबह उठने के बाद आपको कम से कम दो से तीन गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। शुरुआत में इतना पानी नहीं पी सकते हैं तो एक गिलास से शुरू करें। धीरे-धीरे इसे बढ़ाकर दो गिलास और फिर तीन गिलास कर लें। अगर सुबह गुनगुना या गर्म पानी पी रहे हैं तो इससे बेहतर कुछ नहीं है। ध्यान रखें कि पानी पीने के आधा घंटे बाद ही कुछ और खाएं।

सुबह खाली पेट पानी पीने के फायदे:

अपने बड़े बुजुर्गों से अक्सर सुना है कि सुबह उठते ही पानी पीना सेहत के लिए रामबाण है। जी हां सुबह उठकर नार्मल या गुनगुना पानी पीने के बड़े फायदे हैं। इससे आप पेट से जुड़ी परेशानियों से बच सकते हैं साथ ही आपके शरीर में पानी की कमी भी दूर होती है। जानते हैं सुबह जागने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए कितना फायदेमंद है।

आंतरिक तंत्र को साफ कर शरीर को डिटॉक्स करे:

सुबह उठकर शरीर के नेचुरल सिस्टम को एक्टिव बनाने के लिए पानी पीना बेहद फायदेमंद है इससे पाचन बेहतर होता है। खाली पेट पानी पीने से आंत साफ होने में मदद मिलती है। खाली पेट पानी पीने से शरीर के सभी अपशिष्ट और विषाक्त पदार्थों को साफ करने में भी मदद मिलती है।शरीर को डिटॉक्स करने और आंतरिक तंत्र को साफ करने में यह मदद करता है। साथ ही बोवेल मोमेंट्स को सक्रिय बनाता है।

मेटाबॉलिज्म और शरीर को रखे मज़बूत:

सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर और दिमाग में ऑक्सीज़न की सप्लाई में सुधार आता है जिससे दिमाग अच्छा काम करता है। इसके अलावा खाली पेट पानी पीने से मेटाबॉलिज्म भी मजबूत होता है जिससे वेट लूज़ करने में मदद मिलती है। बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए भी सुबह के वक्त पानी पीने की सलाह दी जाती है। इससे लिवर और किडनी पर दबाव कम पड़ता है।

त्वचा रखे चमकदार:

सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर के टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं। जिससे आपकी त्वचा स्वस्थ बनी रहती है। नियमित रूप से खाली पेट पानी पीने से झुर्रियां और काले धब्बों से भी निजात मिलता है और आपकी स्किन भी हाइड्रेट रहती है साथ ही ग्लोइंग बनती है।

सिरदर्द, माइग्रेन और गैस जैसी समस्या से निजात दिलाये:

सिरदर्द आमतौर पर तब शुरू होता है जब डिटॉक्सिफिकेशन के कारण मस्तिष्क के टिशू सिकुड़ जाते हैं। खाली पेट पानी पीने से मस्तिष्क के टिशू अच्छे से हाइड्रेट होते हैं और गैस जैसी समस्या से भी निजात मिलता है। कई रिसर्च और शोध में पाया गया है कि यदि दिन की शुरुआत पानी पीकर की जाये तो मस्तिष्क के टिशू लचीले बने रहते हैं जिससे गैस, सिरदर्द और माइग्रेन जैसी गंभीर समस्या से बचा जा सकता है।

एनर्जी लेवल बनाये बेहतर:

अगर आप सुबह पर्याप्त पानी पी लेते हैं तो ऊर्जा का लेवल ठीक बना रहता है और आप दिनभर एनर्जेटिक फील करते हैं। गर्मियों में सुबह पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और रातभर पानी न पीने का लंबा गैप भी खत्म होता है।

सुबह उठते ही आपको पानी पीने की आदत डालनी चाहिए। पानी शरीर के लिए ईंधन का काम करता है। सुबह पानी पीने से कई बीमारियां भी दूर रहती हैं। 
 

Articles