होम

शॉर्ट्स

देखिये

क्विज

फ़ास्ट न्यूज़


सीपीआई(एम) महासचिव सीताराम येचुरी का निधन,AIIMS दिल्ली में चल रहा था इलाज
News Date:- 2024-09-12
सीपीआई(एम) महासचिव सीताराम येचुरी का निधन,AIIMS दिल्ली में चल रहा था इलाज
Peeyush tripathi

,12 Sep 2024

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी का 72 साल की उम्र में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया है। वह सांस की बीमारी से पीड़ित होने के कारण एम्स केआईसीयू में भर्ती थे। सीताराम येचुरी को 19 अगस्त को तेज बुखार के बाद एम्स की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। येचुरी का जन्म 12 अगस्त 1952 को चेन्नई में एक तेलगुभाषी ब्राहम्ण परिवार में हुआ था। वह 1992 से सीपीआई(एम) के पोलित ब्यूरो के सदस्य थे और वर्तमान में महासचिव थे।

सीताराम येचुरी 2005 से 2017 तक पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सदस्य रहे। सीताराम येचुरी ने प्रेसिंडेट एस्टेट स्कूल दिल्ली से पढ़ाई की और ऑल इंडिया में पहली रैंक हासिल की। उन्होंने जेएनयू से अर्थशास्त्र में एमए किया। जेएनयू का छात्र रहते सीताराम येचुरी को इमरजेंसी के दौरान गिरफ्तार किया गया था।

Articles