होम

शॉर्ट्स

देखिये

क्विज

फ़ास्ट न्यूज़


शिवराज को कृषि, खट्टर को ऊर्जा-शहरी विकास, कुमारस्वामी को भारी उद्योग मंत्रालय; राजनाथ ,अमित शाह,सीतारमन ,गडकरी,जयशंकर के मंत्रालय बरकरार
News Date:- 2024-06-10
शिवराज को कृषि, खट्टर को ऊर्जा-शहरी विकास, कुमारस्वामी को भारी उद्योग मंत्रालय; राजनाथ ,अमित शाह,सीतारमन ,गडकरी,जयशंकर के मंत्रालय बरकरार
Peeyush tripathi

Small Medium Large
,10 Jun 2024

मोदी सरकार के सदस्यों के बीच मंत्रिमंडल और विभागों का बंटवारा हो गया है। जैसा कि उम्मीद थी शिवराज सिंह चौहान को कृषि  एवं ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया है। राजद के ललन सिंह को पंचायती राज मंत्री बनाया गया है। वहीं हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री बनाया गया है।वहीं जीतन राम मांझी को एमएसएमई , किरेन रिजिजू को संसदीय कार्य , एचडी  कुमारस्वामी को भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्रालय दिया गया है।

वहीं राजनाथ सिंह रक्षामंत्री, अमित शाह गृह मंत्री, निर्मला सीतारमन वित्त मंत्री , एस जयशंकर विदेश मंत्री, नितिन गडकरी सड़क एवं परिवहन मंत्री और धर्मेन्द्र प्रधान शिक्षा मंत्री बने रहेंगे। सीआर पाटिल को जलशक्ति मंत्रालय दिया गया है। भूपेन्द्र यादव को पर्यावरण मंत्रालय दिया गया है। पीयूष गोयल को वाणिज्य मंत्री बनाया गया है। गिरिराज सिंह को टेक्सटाईल मंत्री बनाया गया है। हरदीप पुरी को पेट्रोलियम मंत्री बनाया गया है।  अश्विनी वैष्णव रेल के साथ सूचना प्रसारण मंत्रालय भी संभालेंगे। सर्वानन्द सोनोवाल जहाजरानी मंत्री और अन्नपूर्णा देवी को महिला एवं बाल कल्याण मंत्री बनाया गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया दूरसंचार मंत्री और जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री बनाए गये हैं। राम मोहन नायडू को नागरिक उड्डयन मंत्रालय मिला है। उत्तराखंड से जीते अजय टम्टा और दिल्ली से जीते हर्ष मल्होत्रा को सड़क परिवहन राज्य मंत्री बनाया गया है।

Articles