होम

शॉर्ट्स

देखिये

क्विज

फ़ास्ट न्यूज़


अकबर नगर के बाद इन कॉलोनियों पर चलेगा LDA का बुलडोजर
News Date:- 2024-06-18
अकबर नगर के बाद इन कॉलोनियों पर चलेगा LDA का बुलडोजर
prince raj

लखनऊ,18 Jun 2024

अकबरनगर में अवैध निर्माण के खिलाफ चल रहे धवस्तिकरण के बाद अब यह कार्रवाई आगे भी जारी रह सकती है. लखनऊ के अन्य अवैध कॉलोनियों में भी इसी तरह बुलडोजर चलता दिखाई दे सकता है. कुकरैल नदी के किनारे बसे अवैध रहीम नगर और अबरार नगर में भी बुलडोज़र चल सकती है. कुकरेल नदी के किनारे सिंचाई विभाग की जमीन पर बने अवैध मकानों पर जल्द ही बुलडोजर चलेंगे. कुकरेल नदी को जीणोद्धार करने की प्रक्रिया में नदी के आसपास के सभी अतिक्रमण को हटाने की तैयारी है.

दरअसल, बीते कई दिनों से सिंचाई विभाग की टीम रहीम नगर और अबरार नगर में सर्वे कर रही है. सर्वे का काम लगभग पूरा हो गया है और एक-दो दिन के अंदर अवैध मकानों की लिस्ट लखनऊ विकास प्राधिकरण को सौंप जाएगी.

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी का कहना है कि अगले एक-दो दिन के अंदर हमें सिंचाई विभाग वह लिस्ट सौंप देगी, जिनके मकान पर बुल्डोजर चलने हैं, यानी जो अवैध रूप से बने हुए हैं पहले हम उन मकान यानि अवैध मकान के मालिकों से बातचीत करेंगे. पीएम आवास योजना के तहत मकान देने को लेकर उनसे बात होगी और फिर करवाई की जाएगी. स्थानीय लोगों का भी कहना है कि सिंचाई विभाग की टीम आई है. लगातार सर्वे कर रही है. कईयों को नोटिस भी दिया गया है.

 

Articles