होम

शॉर्ट्स

देखिये

क्विज

फ़ास्ट न्यूज़


बहराइच में भेड़िए के बाद अब सुल्तानपुर में सियार का आतंक, नवजात बच्ची को नोचकर मार डाला
News Date:- 2024-09-03
बहराइच में भेड़िए के बाद अब सुल्तानपुर में सियार का आतंक, नवजात बच्ची को नोचकर मार डाला
prince raj

सुल्तानपुर,03 Sep 2024

इन दिनों जंगली जानवरों द्वारा बच्चों को निवाला बनाने की खबर तेजी से बढ़ रही है.आए दिन कही न कही जंगलीं जानवर ग्रामीणों के घरों में घुसकर बच्चों को अपना शिकार बना ले रहे है. प्रशासन व वन विभाग की टीम इसपर ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है. बहराइच में दर्जनों ऐसे मामले सामने आने के बाद ताजा मामला सुल्तानपुर से है. जहां माँ के साथ छप्पर में सो रही नवजात को बीती रात करीब 1 बजे सियार उठा ले गया. सियार ने नवजात को नोचना शुरू किया तो चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े तो सियार भाग गया. सियार के हमले से नवजात की सिर के ऊपरी हिस्से में काफी घाव हो गया था. इसके बाद उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मामला मोतिगरपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत दियरा के कोड़रिया पुरवे का है. गांव निवासी मोनू अपनी पत्नी मुस्कान के साथ छप्पर के नीचे अपने बच्चों के साथ सोया हुआ था. पत्नी मुस्कान अपनी नवजात बेटी काजल (2माह) व अन्य बच्चों मुस्कान (7वर्ष), नाटे (4 वर्ष) व बेटी महक (2 वर्ष) के साथ चारपाई पर लेटी हुई थी, जबकि पिता मोनू बेटे सुल्तान (5 वर्ष) के साथ दूसरी चारपाई पर लेटा था. मोनू ने बताया कि रात करीब 1 बजे बेटी की चिल्लाने की आवाज सुनकर हम लोग जागे तो काजल चारपाई पर नहीं थी. घर से कुछ दूर खेतों में चिल्लाने की आवाज सुनकर दौड़े तो वह वहां मिली और सियार मौके से भाग निकला. सिर से ज्यादा रक्तस्राव देख उसे सीएचसी मोतिगरपुर भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

गौरतलब है कि 10 दिन पहले बगल के गांव खैरहा निवासी बुजुर्ग बंशीधर चौबे (68 वर्ष) को भी सियार ने चेहरे पर काट लिया था. ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन एसी घटनाएं होती रहती है. प्रशासन व वन विभाग हमारी समस्याओं को अनदेखा करते है नतीजन ऐसे मामले दिनों दिन बढ़ रहे है. कोई सुनवाई नहीं है. 

Articles